Friday 21 December 2012

सरकार व पुलिस के खिलाफ लोगो का बढ़ता गुस्सा।

            राजधानी में हुए गेंगरेप के विरोध में जगह जगह लोग जमकर प्रदर्शन कर रहे है। दिल्ली यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन के बहार कुछ युवाओं ने नुक्कड़ नाटक कर लोगो को जागरूक करने की कोशीस की, कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक द्वारा लडकियो  के साथ हो रही छेड़खानी व बलात्कार के खिलाफ लड़ने क लिए जागरूक किया। वही दूसरी तरफ इंडिया गेट पर लोगो ने गेंगरेप के विरोध में जमकर प्रदर्शन कर रहे है।  सरकार और पुलिस  के खिलाफ लोगो का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। लोग जल्द से जल्द अरॊपिऒ के खिलाफ सजा की मांग कर रहे है। वही दूसरी तरह लडकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है डॉक्टर्स का कहना है की पीड़ित लडकी उम्र भर कुछ खा नही सकेगी, संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का कहना है की, पीड़ित को इलाज के लिए भारत से बाहर  भेज जायेगा जिससे उसका और अच्छे से इलाज हो सके और जल्द से जल्द  ठीक हो जाये।
         

No comments:

Post a Comment