Friday 28 December 2012

जीने की ख्वाहिश लेकर छोड़ गयी सबको दामिनी।

       राजधानी में हुए सामूहिक बलात्कार की पीड़ित की आज सुबह  २:१५ बजे मौत हो गयी। पीड़ित को २६ दिसम्बर को सिंगापूर के माउंट एलिज़ाबेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। माउंट एलिज़ाबेथ अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है की कड़ी मशक्कत करने के बावजूद हम लड़की को बचा नही सके। पीड़ित के शरीर में इन्फेक्शन बढने के कारण पीड़ित के शरीर के कई अंगो ने काम करना बंद क्र दिया था। पीड़ित के शरीर को भारत लाया जा रहा है।

       पीड़ित की मौत के बाद दिल्ली के  १०  मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। जिससे की लोग इंडिया गेट, विजय चौक पर प्रदर्शन करने क लिए न पहुच सके । धीरे धीरे लोग जंतर-मंतर पर इक्रतित  हो रहे है, परन्तु पहले की तरह हिंसक प्रदर्शन ना करके लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे है। 

No comments:

Post a Comment