Wednesday 23 July 2014

गूगल मैप अब हिन्दी में भी उपलब्ध ...


गूगल मैप के उपयोगकर्ताओं के लिए इसका इस्‍तेमाल अब और सुविधाजनक हो जाएगा। अब यह हिन्दी में भी आ गया है। अपनी कई प्रकार की सेवाओं के कारण गूगल ने इंटरनेट यूजर्स में अपनी गहरी पैठ बना चुका है।
इंटरनेट पर हिन्दी की बढ़ती पैठ के चलते गूगल ने हिन्दी में गूगलट्रांसलेट लॉन्च करने के बाद अब गूगल मैप को भी हिन्दी जारी कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि अब और भी कई एप हैंजो हिन्दी भाष में आ रहे हैं।
गूगल मैप इंटरनेट यूजर्स के लिए फ्री में दी गई वेब मैपिंग सर्विस है जिस पर गूगल मानचित्रगूगल ट्रांजिटगूगल राइड फाइंडर तथा गूगल मानचित्र के जरिए कई प्रकार की मैपिंग सेवा संचालित होती है। इसके द्वारा दुनिया के कई देशोंसड़कों तथा प्रसिद्ध जगहों के नक्शे उपलब्ध करवाता है।
गौरतलब है कि गूगल ही नहींबल्कि फेसबुक भी अपना हिन्दी वर्जन लॉन्च कर चुका है। हाल ही में टि्वटर पर हिन्दी में ट्वीट किया जा चुका है।
गूगल मानचित्र के माध्यम से कई मानचित्र-आधारित सेवाएं संचालित होती हैं। यह दुनिया भर के अनेकों देशों के लिए सड़कों के नक़्शे उपलब्ध कराता है जो पैदलकार या सार्वजनिक वाहन से यात्रा करने वालों और शहर में व्यवसायों की खोज करने वालों के लिए मार्ग योजनाकार का काम करता है।