Sunday 22 November 2009

इंटरनेट पर उपलब्ध हिंदी शब्दकोश

इंटरनेट पर अनेक हिंदी शब्दकोश उपलब्ध हैं। इनमें से अधिकतर शब्दकोशों परअंग्रेज़ी शब्दों के हिंदी पर्याय और हिंदी शब्दों के अंग्रेज़ी पर्यायदोनों उपलब्ध हैं। ऐसे ऑनलाइन शब्दकोशों में शब्दकोश, गूगल शब्दकोश औरभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मुंबई) द्वारा बनाया गया शब्दकोश सर्वाधिकउपयोगी हैं।1. शब्दकोश (www.shabdkosh.com) : इस शब्दकोश का श्रेय मनीष सोनी कोमिलता है। उन्होंने वर्ष 2003 में यह वेबसाइट बनाई थी। इस शब्दकोश केपहले संस्करण में 15,000 शब्द थे। आज अनेक हिंदी प्रेमियों के योगदान कीवजह से शब्दों की कुल संख्या 1 लाख से भी अधिक हो गई है। भविष्य में यहशब्दकोश डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध होगा।2. गूगल शब्दकोश (http://www.google.com/dictionary) : इस शब्दकोश मेंशब्द के अर्थ के साथ अनेक संबंधित पदबंध भी दिखते हैं। उदाहरण के लिए,अगर आपको phase शब्द का अर्थ देखना है तो वेबसाइट पर इस शब्द के अर्थ केसाथ network control phase, support phase, compile phase आदि अनेकशब्दों के अर्थ भी दिखेंगे। अपनी इस विशेषता के कारण यह शब्दकोशअनुवादकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मुंबई) द्वारा बनाया गया शब्दकोश(http://www.cfilt.iitb.ac.in/~hdict/webinterface_user/dict_search_user.php) : मुंबई के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की इसवेबसाइट पर भारतीय भाषाओं की इंटरनेट पर उपस्थिति से संबंधित जानकारी भीउपलब्ध है। इस वेबसाइट पर हिंदी शब्दों के अंग्रेज़ी पर्याय देखने के लिएआपको 'Hindi word (unicode)' का चयन करना होगा।अन्य शब्दकोशhttp://www.websters-online-dictionary.org/translation/Hindi(हिंदी>अंग्रेज़ी)http://dict.hinkhoj.com (अंग्रेज़ी<>हिंदी)http://www.e-mahashabdkosh.cdac.in/Interface.asp (अंग्रेज़ी<>हिंदी)http://dsal.uchicago.edu/dictionaries/dasa-hindi(हिंदी>हिंदी, विवरण :http://hi.wikipedia.org/wiki/हिंदी_शब्दसागर)http://dsal.uchicago.edu/dictionaries/caturved (हिंदी>अंग्रेज़ी)http://hi.bab.la/शब्दकोश/हिंदी-अंग्रेज़ी (अंग्रेज़ी<>हिंदी)http://www.aksharamala.com/hindi/e2h/search.php (हिंदी>अंग्रेज़ी)

No comments:

Post a Comment