Wednesday 4 November 2009

डेस्कटॉप कंप्यूटर
डेस्कटॉप कंप्यूटर पर्सनल कंप्यूटर होता है जिसे ऑफिस या घर में डेस्क यानी टेबल पर फिट करके यूज किया जाता है। डेस्कटॉप कंप्यूटर को बार बार यहां से वहां ले जाने के परपस से नहीं बनाया गया। इसे सिंगल लोकेशन पर यूज किया जाता है। किसी पोर्टेबल कंप्यूटर या लैपटॉप से यह इसी मायने में अलग होता है।

इसे इंस्टॉल करते समय कई यूनिट्स इसके साथ इंस्टॉल करनी पड़ती हैं जैसे प्रोसेसर, कीबोर्ड, माउस, डिस्प्ले मॉनिटर। आज कल सभी डेस्कटॉप कंप्यूटर्स में मॉडम और सीडी रोम ड्राइव इन-बिल्ट आता है। डेस्कटॉप कंप्यूटर में पोर्टेबल कंप्यूटर के मुकाबले भले ही कई झंझट हों पर इसकी खासियत है कि इसके स्पेअर पार्ट्स स्टैंडर्ड होते हैं।

No comments:

Post a Comment