Tuesday 9 December 2014

राजनीतिक दल विधानसभा के लिए ई रिक्शा की सवारी में


 दिल्ली में विधानसभा चुनाव के पूर्व ई रिक्शा चालकों को अपने अपने पक्ष में लुभाने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने ई रिक्शा चालकों को अपनी अपनी पार्टीयों की खूबियां बताने के लिए जगह जगह जागरूकता व सहायता शिविर आयोजित कर रहे है। जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता ई रिक्शा चालकों को यह बता रहे है। कि दिल्ली में अबकी बार बनेगी केजरीवाल की सरकार तो सबसे ज्यादा ध्यान ई रिक्शा व ऑटो चालकों का दिया जाएगा। आप पार्टी के नेता आशिष का कहना है कि आप पार्टी का गठन भ्र्रष्टाचार के विरोध में हुआ है। और ईमानदार लोगों की सहायता व समस्याओं का समाधान आप पार्टी का मुख्य एजेंडा है। इसलिए आप पार्टी को जनता पूरा पूरा मौका देगी। भाजपा और कांग्रेस के साथ साथ इस बार बसपा भी ई रिक्शा चालकों को बहुत बड़ा वोट बैंक मान कर उनको अपने पक्ष में लुभाने के लिए पार्टी पदाधिकारी को ई रिक्शा और चालकों की समस्या का समाधान करने के लिए लगा रखा है। 

No comments:

Post a Comment