Friday 30 November 2012

प्रकाश पर्व पर बंगला शाहीब गुरूद्वारे में उमड़ी भीड़




 सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती बुधवार को प्रकाश पर्व के रूप में हर्शौउल्लस के साथ  मनायी गयी। राजधानी के एत्याहसिक गुरूद्वारे बंगला शाहीब में लोगो की भीड़ उमड़ी थी। गुरूद्वारे में माथा टेकने वालो की लम्बी कतारे लगी थी। इस अवसर पर लंगर से लेकर कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। रंग - बिरंगी लाइट से जगमगाते गुरूद्वारे की रौशनी देखते ही बनती थी, और वही दूसरी तरफ महकते फूलो की सजावट और भी चार चाँद लगा रही थी। यहाँ माथा टेकने केवल दिल्ली के ही नही , दिल्ली से जुड़े आस- पास की जगहों से भी काफी लोग आये थे। गुरूद्वारे के बाहर लोग अपने- अपने तरह से सेवा कार्य कर रहे थे। भरी संख्या में युवा गुरूद्वारे में माथा टेकने पहुचे तथा लंगर का मोर्चा भी संभाले हुए थे, तो दूसरी तरफ कई परिवारों के लोग भी भोजन से लेकर पानी की व्यवस्था देख रहे थे। महिलाये व बच्चे भी जूते व चप्पल की सफाई के साथ-साथ उनकी रखवाली भी कर रहे थे। पिछले कई वर्षो से प्रकाश पर्व उर बंगला शाहीब गुरूद्वारे आ रहे लोगो ने बताया कि इस वर्ष ज्यादा लोगो दर्शन करने यहाँ पहुचे थे।

No comments:

Post a Comment