Friday 11 January 2013

भाजपा ने किया पाकिस्तान पर हमले की पैरोकारी।

         पाकिस्तानी सेनिको द्वारा नियंत्रण रेखा पार कर भारत के दो सेनिको  की बबर्रता  से हत्या किये जाने पर बी.जे.पि के राष्ट्रीय  प्रवक्ता सह्नावाज हुसैन ने आज बी. जे. पि. के कार्यालय पर हुई कांफ्रेंस में कहा की सरकार को पाकिस्तान से सख्ती से बात करनी चाहिए। पाकिस्तानी सेनिको द्वारा इस बबर्रता कार्य की  दुहाई देते हुए उन्होंने कहा की पाकिस्तानियो  ने भारत के जवानों का अपमान किया है। उन्होंने यह भी बयान दिया की सब यही चाहते है की, भारत-पाकिस्तान के सम्बन्ध अच्छे हो, परन्तु समझोते की दुहाई देकर अपने जवानों की बलि नही चढ़ाएगा भारत। पाकिस्तान को लश्कर-ऎ-त्येबा के प्रमुख अध्यक्ष हाफिज सायेद को भारत को सोंप देना चाहिए। यदि पाकिस्तान हाफिज सायेद को भारत को नही सोंपता , तो भारत सरकार में भी ऐसा साहस होना चाहिए, जिस प्रकार अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को पकड़ते समय साहस दिखाया था।



No comments:

Post a Comment