Friday, 19 September 2014

by Yasser
Why is football coming under serious discussion? While ISL is getting nearer can it make change in Indian football? Federations , Sports channels, Marketing agencies and sports companies are finding ways to make money out of people who really don't have interest in Indian football. Their strategy is to bring new eyeballs through new leagues and international football tournaments. The federations will make money by selling the broadcasting rights to sports channel who then will sell viewers to sports companies  on advertisements and finally they will market their services and products to a huge crowd. Will this satisfy the crowd?
A hot discussion came up in Indian Football Forum. Kushal Das , the general secretary of AIFF focused on grass root development in footballs, bringing younger generation as young as six into football. With U-17 FIFA world cup, He believes Indian football will achieve a milestone. On other side IMG , Reliance and Star India presenting ISL. Alot of money from all investors is pouring in for a quick change and for quick money. Can this be a bubble demand? If we look carefully there is not enough grass root efforts. If those who want to make money, should think twice, is their effort and strategy sustainable for a long run? Vinit Karnik, national director of entertainment sports for groupM , showed concern for lack of fans through which marking can start. He explained there are almost no follower of Indian football. Over this the various directors and managers of different clubs reacted negatively and assumed that there is enough to make Indian football popular.
Time will tell who was correct, if International football is already popular in India, then why not Indian football? The answer is simple International teams play better, so they have better viewer's. If Indians can play as internnational level then we may change the story of our football.

Thursday, 18 September 2014

खुब्शुरत

खुबशुरत
आज वसंत विहार के pvr ditector cut में सोनम कपूर की बहुप्र्तिक्चित फिल्म खुबशुरत के प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अबसर पर फिल्म के कलाकार सोनम कपूर फाबाद खान और किरण खेर मौजूद थे। सभी कलाकार फिल्म की सफलता के पर्ति काफी अश्वथ नजर आ रहे थे। किरण खेर का कहना था की ये फिल्म काफी मनोरंजक है। उन्होंने अपने निभाये गये किरदार के बारे में बताया की ये इक पंजाबी माँ का रोल है। वही सोनम कपूर का कहना था की फिल्म में निभाया गया उनका मिली का किरदार उनके दिल के काफी करीब और रियल लाइफ से मिलता जुलता है। फिल्म के नायक फवाद खान जिनकी यह पहली हिंदी फिल्म हैवो भी इंडिया में अपने शुरुआत को लेकर काफी जोश में नजर आ रहे थे। एक सवाल के जबाब में उन्होंने बताया की फिल्म में उनका रोल रॉयल प्रिंस का है। एस रोल के लिए उन्होंने कोई खास तेयारी नहीं की ।उनका कहना था रॉयल्टी इंसान की सोच से आती है न की कीड़ी तयारी से।
              कुल मिलाकर फिल्म के सारे कलाकार फिल्म की सफलता के लिए काफी सजग और आशान्वित नजर आ रहे थे। अब यह फिल्म दर्शको में कितना जोश ल पता है यह तो 19 को ही पता चल पायेगा जब यह परदे पर आएगी

एक कविता माँ के लिए

        माँ
मै जब भी घीरा होता हू
इस दुनिया की भीड में
पाता हूं तुम्हें आस पास
हाथों में फटी पुरानी आंचल लिए
मै जब जशने महफ़िल में होता हू
तालियों की गढ़गढ़हत में
पाता हू तुम्हे आस पास
इक पुरानी बर्तन में काजल लिए
जब भी मेरी बिगड़ जाती है कोई बात
हो जाता हूँ रूष्ट अपने आप से
पाता हूँ तुम्हे आस पास
होसला दिलाने वाले कहानियों के दो बाक्य लिये
दीवाली के दीपों में होली के रंगों में
इन मौसमों में जब भूल जाता हूँ खुद को
तभी देखता हूँ तुम्हे आस पास
आधी सी मिठाई और इक पिचकारी लिए
मै चाहता हूँ हो जाऊ तुमसे दूर
तेरी शंकाओं चिन्ताओ चिंताओं को करूँ निर्मूल
मै हो गया हूँ बड़ा ऐसा दिलाऊ तुम्हे विस्वास
पर पाता हूँ फ़ीर भी तुम्हे आस पास
झूठी डांट इक ममता की पनाह लिये
आज सब कुछ  पाकर भी अधुरा हूँ
महफ़िल मिली है मुझे पर तन्हा हूँ
तुम्हे महसूस कराना चाहता हूँ
तेरे बेटे की पहचान
पर माँ नहीं पाता हूँ तुम्हे आस पास
तड़प जाता हूँ तेरे गोद में सिर रखने के लिए

Press conference tomorrow

Press Conference 1
CENTRAL RESERVE POLICE FORCE
(Min of Home Affairs)

INVITATION

Former President Dr. A.P.J. Abdul Kalam, will interact with children of CRPF Public School, Sector 16-B, Dwarka, New Delhi on 19th September 2014 at 1200 hrs. It will be followed by cultural programme and high tea.
You are invited to the function and requested to give it wide coverage.

Dear Friends,

                            Kindly refer to our invitation of today regarding visit of Dr. A.P.J. Abdul Kalam, Former President of India to CRPF Public School, Dwarka on 19th September, 2014.

                            A vehicle each will be stationed at TOI building, BSZ Marg and INS Building (Near RBI, Opposite PTI Building) from 1000 hrs. to 1030 hrs. They will depart  for the venue at  10.30 A.M. sharp. 

                            You are requested to reach the venue by 11.30 A.M. positively. For any further assistance, please contact 9968328163 (PRO) or 9958970154 (Sanyal).

Regards
PRO, CRPF 


Press Conference 2
PRESS INVITATION
SMT SMRITI ZUBIN IRANI, HON’BLE MINISTER OF HUMAN RESOURCE DEVELOPMENT WILL FACILITATE WIDOWS AND DISABLED CHILD OF BSF ON BWWA DAY 2014

            The Border Security Force Wives Welfare Association (BWWA), an organization “of Women for Women” is vigorously working towards the welfare, empowerment and advancement of women. 
2.         Border Security Force Wives Welfare Association (BWWA) is celebrating BWWA Day 2014 at Ashwini Officers Mess of BSF, Nizamuddin, New Delhi on 
19th
 Sept 2014 at 1730 hrs.
3.         Smt Smriti Zubin Irani, Hon’ble Minister of Human Resource Development has consented to be the Chief Guest to grace the occasion and also facilitate the Widows and Disabled child in the presence of President BWWA and all member of BWWA residing in Delhi.


4.         You are cordially invited to attend the function on 19th Sept 2014 (Friday) at 1720 Hrs and arrange coverage of the event at BSF Ashwini Officers Mess at Nizamuddin, New Delhi (Route Chart enclosed).

5.         For your convenience, two BSF vehicles will be placed (One at IANS Building, Rafi Marg & another one at ITO, Pioneer Building, Bahadur Shah Zafar Marg, New Delhi) at 1630 Hrs (4.30 PM) on 19th Sept 2014 (Friday).

6.         The vehicles will leave for the venue at 1650 Hrs (4.50 PM) from IANS Building, Rafi Marg and at 1640 Hrs (4.40 PM) from Pioneer Building, ITO.


Sunday, 14 September 2014

ALISHAN PAKISTAN

In  this tense atmosphere between india and pakistan , a great step taken to neutralise the situation between the two countries. ALISHAN PAKISTAN making a mark, as it was a great success in promote pakistani culture and lifestyle to the people of india, as it was possible by joint venture of FCCI and FPCCI, at the time when both the countries suffering  from a disaster ,and the government of both countries are busy in rescuing people and disaster management . It was such a appreciable step taken FPCCI and FICCI to organize this exhibition.
The exhibition gave a feeling of pakistani culture , it looked like that they are one of among us. There was great show of pakistani handicrafts, and famous marble decor of pakistan, with their beautiful works of textile, from different designers from pakistan ,and pakistani cuisine like lahori biryani , mutton seekh kabab were delicious .
As there was a protest by some groups against the exhibition , after that also the people turned out in great number . Mr.ahmed khan from one of the stall told us about his great  experience coming to india and he was very happy with the response of people . As i saw a  great charm in people  visiting this exhibition .
|





Wednesday, 10 September 2014

Tomorrow class will be held from 1 pm.

Tomorrow class will be held from 1 pm.

Tuesday, 9 September 2014

press conference

The Chief Reporter/Photographer
New Delhi.

Sir/Madam,

Dr. Udit Raj, MP, North west Delhi, BJP  is heading meeting with senior officials of DSIIDC, MCD, PWD and public of Udyog Vihar ontomorrow (10th September,2014) at 4 PM at DSIIDC conference hall, main road, Bawana, Delhi-39.
Kindly depute your reporter and photographers/camera team to cover the same.

        
                    Thanking you, 

Monday, 8 September 2014

हिन्दी वॉयस टायपिंग व हिन्दी वॉयस सर्च/ हिन्दी-श्रुतलेखन अर्थात् जादू का पिटारा /कविता वाचक्नवी

           - कविता वाचक्नवी 


कल मैंने गूगल द्वारा हिन्दी में जारी श्रुतलेखन सुविधा की सूचना दी थी। यह सुविधा ने गूगल ने कई माह से उपलब्ध करवा रखी है। मैंने फ़ोन पर इसे स्थापित/सक्रिय भी किया हुआ था किन्तु प्रयोग नहीं किया था। इसी बीच मध्य अगस्त में जब गूगल ने वॉयस सर्च के लिए भी हिन्दी उच्चारण की सुविधा जारी की तो मित्रों से बातचीत करते हुए लम्बे लेख आदि लिखने के लिए पूर्व में ही जारी व अपने मोबाईल पर स्थापित की हुई इस सुविधा को सक्रिय करने का प्रसंग भी आ गया और कल उसका तुरन्त प्रयोग कर पहला ईमेल व फेसबुक आदि पर इसकी सार्वजनिक सूचना भी जारी की। 

उत्तर में कल से अब तक कई सौ लोगों ने इसके प्रयोग की विधि पूछी है। क्रमवार दोनों सुविधाओं का प्रयोग करने की विधि यों है - 


गूगल हिन्दी वॉयस सर्च 

यह चित्र मेरे सिस्टम पर हिन्दी वायस-सर्च का 

गूगल ने ऍण्ड्रॉइड पर मध्य अगस्त में हिन्दी में वॉयस सर्च की सुविधा जारी की। वॉयस सर्च का नया अपडेट हिन्दी का विकल्प साथ ले कर आया है 


यदि आप हिन्दी को वाचिक 'सर्च' की भाषा के रूप में प्रयोग करना चाहते हैं तो ऐसा करें - 

Google Settings >> select Search and Now >> Voice >> Language >> select हिन्दी (भारत)

  • यह सुविधा सक्रिय करने के बाद आप गूगल सर्च पर जाने पर पाएँगे कि सर्च बॉक्स में एक माईक्रोफ़ोन का चिह्न बना हुआ है। 
  • उस पर कर्सर ले जाने पर 'ध्वनि द्वारा खोजें' लिखा हुआ दिखाई देगा। इसे आप क्लिक कीजिए। 
  • क्लिक करते ही लाल रंग का माईक दिखाई देगा और लिखा होगा 'अब बोलें'। 
  • आपको जो खोजना है उसे बोलिए। मैंने तो मन्त्रों का उच्चारण कर भी देखा। किसी आश्चर्य की भाँति आपके बोले जाने वाले शब्द स्वतः 'सर्च बार' में लिखे जाते हुए दिखाई देंगे व तुरन्त उन शब्दों के सर्च परिणाम आपके सामने प्रकट हो जाएँगे। सर्च परिणाम इस बात पर निर्भर करते हैं कि आपका उच्चारण कितना शुद्ध व स्पष्ट था, आसपास शोर व ध्वनियों का स्तर कितना था आदि। 
क्योंकि यह वाचिक सर्च है अतः माईक में जाने वाली अन्य कोई भी ध्वनि इसे प्रभावित कर सकती है। सर्च में 'हूँ' इत्यादि के लिए कभी-कभी आपको परिणाम सन्तोषप्रद नहीं भी लग सकते हैं। वस्तुतः मशीन अक्षर व ध्वनि का अन्तर नहीं समझ पाती। हिन्दी का कोई शब्द/ अक्षर यदि किसी ध्वनि से साम्यता रखता है, जैसे 'हूँ', तो सर्चपरिणाम कुछ बेमेल आ सकते हैं। 

यह सुविधा आप लैपटॉप व ऍण्ड्रॉइड फोन दोनों पर पा सकते हैं।


गूगल हिन्दी श्रुतलेखन / वॉयस टायपिंग / डिक्टेशन

मोबाईल पर आप अब बोलकर कितना भी बड़े आकार का लेख लिख सकते हैं। गूगल की इस सुविधा द्वारा आप मोबाईल से मैसेज, फेसबुक अपडेट, वाट्सएप पर चैट, ब्लॉग में लेख, वर्ड फाईल में सामग्री आदि अर्थात जहाँ-जहाँ आप मोबाईल से टाईप कर करते हैं, वहाँ-वहाँ केवल बोलकर देवनागरी में टाईप किया हुआ पा सकते हैं। 

यह सुविधा ऍण्ड्रॉइड वाले फ़ोन पर ही उपलब्ध है, अर्थात जहाँ-जहाँ गूगल लैंग्वेज़ इनपुट टूल लगाया हो। लैपटॉप अथवा सिस्टम पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं। हाँ, आप लंबे आकार का लेख आदि लिखने के बाद उसे गूगल ड्राईव पर 'सेव' कर सकते हैं और फिर जब समय व सुविधा हो उसे लैपटॉप या सिस्टम पर बैठ सम्पादित कर सकते हैं। 
 मेरे मोबाईल पर हिन्दी श्रुतलेखन का स्क्रीनशॉट

अतः इस सुविधा का प्रयोग करने के लिए आवश्यक है कि आप अपने गूगल खाते से गूगल के 'प्ले स्टोर' पर जाकर 'गूगल हिन्दी इनपुट टूल' को अपने फोन में स्थापित (इन्स्टाल) कर लें व भाषा सेटिंग्स में जाकर इसे सक्रिय कर लें। 


अब फोन पर श्रुत लेखन करने के लिए आपको इस प्रकार करना होगा - 

  • Settings >>Language & Input >>Google Voice Typing (आप इसे सलेक्ट करें व इसके सामने बने 'स्टार' के चिह्न को क्लिक कर खोलें) तो भाषाओं की सूची दिखाई देगी।
  • इस सूची के लगभग एकदम अन्त में 'हिन्दी (भारत)' लिखा हुआ पाएँगे। इसे सलेक्ट करें और फिर सबसे नीचे लिखा हुआ Save दबा दें।
  • सेव होते ही वापिस 'गूगल वॉयस' पर आ जाएँगे। यहाँ Languages के बाद Speech output को क्लिक करें तो तीन विकल्प खुलेंगे। उसमें आपको On चुन कर उसे चिह्नित करना है। 
  • इसके पश्चात् पुनः मुख्य सूची में थोड़ा नीचे जाने पर Block offensive words लिखा दिखाई देगा, उसे भी चिह्नित रहने दें, ताकि हिन्दी के वे शब्द जिन्हें संभवतः ध्वनियाँ मान कर सर्च में रोक दिया जाता हो, वे भी प्रकट हो सकें। 
  • अब लौट कर पुनः language & Input में आइये, Google Hindi Input के पश्चात् सूची में Google voice typing का विकल्प सलेक्ट किया हुआ दीखेगा। आपका काम हो गया है। 

चाहें तो, भाषाओं की सूची से जब हिन्दी (भारत) चुन रहे थे उस समय अंग्रेजी को सलेक्ट करना हटा दें और केवल हिन्दी को ही रखें। ऐसा करने से हिन्दी श्रुतलेखन के परिणाम अधिक स्पष्ट व अच्छे/उत्तम होंगे। 


अब आप फेसबुक, ब्लॉग, ईमेल, वाट्सएप, मैसेज आदि पर कहीं भी देवनागरी श्रुतलेखन के लिए तैयार हैं। टाईप करने के लिए कीबोर्ड खुलते ही स्पेस बार को थोड़ी अधिक देर तक दबाए रखने पर या तो स्वतः माईक का चिह्न आ जाएगा अथवा एक पॉपअप विंडो खुलेगी जिसमें आपको Google voice typing को सलेक्ट करना होगा। ऐसा करते ही एक माईक प्रकट होगा जिस के साथ अब बोलें अथवा Speak Now लिखा होगा। आप एक एक शब्द को ठहर ठहर कर शुद्ध रूप में बोलते जाइए, जैसे डिक्टेशन देते हुए बोलते हैं, वे शब्द स्वतः टाईप होते जाएँगे। 

बस इस सुविधा का प्रयोग करते समय आपको विराम चिन्ह इत्यादि स्वयं हाथो से प्रयोग करने होंगे। मैंने बोलकर चिह्न लगवाना चाहा तो पाया कि यदि मैं पूर्णविराम का उच्चारण करुँ तो गूगल 'पूर्णविराम' शब्द लिखकर टाइप कर देता है। अभी इस सुविधा मेँ कुछ ओर सुझाव सुधार भविष्य मेँ होते रहेंगे ऐसी आशा है। कल भेजी श्रुतलेखन वाली मेरी सूचना व ईमेल में इस तथाय का उल्लेख पढ़कर मित्र श्रीश बेंजवाल ने इसका निदान करने का उपयोगी सुझाव यों दिया है - 

"अगर लम्बा डॉक्यूमेंट है तो विरामचिह्नों का एक जुगाड़ कर सकती हैं। पहले बोलते समय उन्हें शब्द रूप में ही आ जाने दें यानि जहाँ-जहाँ पू्र्णविराम हो 'पूर्णविराम' ही बोलें। दस्तावेज पूरा हो जाने पर वर्ड या किसी अन्य एडीटर में Find and Replace में "पूर्णविराम" को "।" से रिप्लेस कर दें।"


श्रुत लेखन की इस सुविधा का उपयोग करते समय ध्यान रखें कि आप शोर-शराबे में न बैठे हों व आसपास लोगों के बोलने आदि की आवाजें न आ रही हों। 
कल क्योंकि मैं दिन भर हीथ्रो एयरपोर्ट पर थी, लोगों के ईमेल लगातार आ रहे थे कि इसकी विधि बताऊँ तो मैंने बोलकर उत्तर देने का प्रयोग करने की सोची, यत्न भी किया किन्तु आसपास निरन्तर लोगों के बोलने-चालने की ध्वनियों के बीच शुद्ध परिणाम आ ही नहीं पा रहे थे। 


आशा है, आप लोग लोग इस निश्शुल्क सुविधा का उपयोग करते समय गूगल व उसकी टीम को धन्यवाद अवश्य देंगे और हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग नेट पर करने के लिए लोगों को प्रेरित व उत्साहित अवश्य करेंगे। 

हिन्दी-दिवस (14 सितम्बर) वाले माह में ये दोनों सुविधाएँ प्रयोग में लाना प्रारम्भ कर सही अर्थों में हिन्दी-दिवस मनाएँ। 
--
Posted  वागर्थ By

साक्षरता दिवस:इस वर्ष की थीम 'साक्षरता और सतत विकास'

प्रभात खबर से साभार.. 

साक्षरता दिवस:इस वर्ष की थीम 'साक्षरता और सतत विकास'
आज अंतर्राष्‍ट्रीय साक्षरता दिवस है. यूनेस्को ने पहली बार सात नवंबर, 1965 को यह फैसला लिया था कि प्रत्येक वर्ष आठ सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया जायेगा. उसके बाद पहली बार 1966 में इसका आयोजन किया गया. इस वर्ष भी अंतर्राष्‍ट्रीय साक्षरता दिवस पूरी दुनिया में आयोजित किया जायेगा. हालांकि, मुख्य कार्यक्रम बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित किया जायेगा. बांग्लादेश की सरकार युनेस्को के सहयोग से बालिकाओं और महिलाओं की साक्षरता और शिक्षा: सतत विकास की नींव विषय पर अंतर्राष्‍ट्रीय गोष्ठी आयोजित करेगी
* इस वर्ष की थीम है- साक्षरता और सतत विकास 
इस वर्ष अंतर्राष्‍ट्रीय साक्षरता दिवस का थीम है- साक्षरता और सतत विकास. साक्षरता उन प्रमुख तत्वों में से एक है, जिसकी ज़रूरत सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है. चूँकि साक्षरता आम आदमी को सशक्त बनाती है, इसलिए इंसान अपनी आर्थिक क्षमता में बढ़ोतरी और सामाजिक विकास समेत पर्यावरण के बारे में सही फैसले ले सकता है. 

साक्षरता व्यक्तिगत सशक्तीकरण का एक माध्यम है और सामाजिक व मानव विकास का मापक है. शिक्षा हासिल करने का मौका साक्षरता पर आधारित है. साक्षरता सभी के लिए बुनियादी शिक्षा के केंद्र में है, और गरीबी निवारण, बाल मृत्यु दर कम करने, आबादी में बढ़ोतरी को रोकने, महिलाओं को समान अधिकार दिये जाने और शांति व लोकतंत्र के लिए आवश्यक है. 

साक्षरता एक प्रकार से जीवनपर्यंत सीखने और समझने पर आधारित कौशल है और यह सतत, समृद्ध और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है. साक्षरता और कौशल इंसान के जीवन को उन्नत स्तर की ओर ले जाता है. इससे अपनी जिम्मेवारियों को समझने, अपनी एवं अपने आसपास की गरीबी कम करने, किसी विषय पर गंभीर चिंतन करने, सत्ता में भागीदारी निभाने, पारिस्थितिकी, जैव-विविधता के संरक्षण और आपदाओं से उपजे जोखिम को कम करने आदि के बारे में समझ पैदा होती है. 

साक्षरता एक सेतु है, जो इंसान को विपदा से निकाल कर अच्छी अवस्था की ओर ले जाती है. 
- कोफी अन्नान, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव